ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एक बार फिर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक्शन मोड में दिखई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पंचायत भवन में खुला दरबार लगाया और पहली बार सख्त नजर आए। इस दौरान खुले दरबार में अधिकारियों की कारगुजारियां सामने आई तो सीएम ने साफ कह दिया कि, काम करो नहीं तो आपकी खाट खड़ी कर दूंगा। इतना ही नहीं सीएम ने ये भी कहा कि, समझते हो ना खाट खड़ी होना किसे कहते हैं!

दरअसल, बसंत विहार कालोनी के सदस्य सीएम से नगर निगम द्वारा बरती जा रही ढील की शिकायत को लेकर मिलने पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने बताया कि बसंत विहार की सभी गलियों को उखाड़ दिया गया है। और पिछले कई सालों से कोई काम पूरा नहीं किया गया है। फिर क्या था सीएम मनोहर लाल को गुस्सा आ गया जिसके बाद सीएम ने नगर निगम के आयुक्त निशांत यादव से जवाब तलब किया।
