…जब बीच समुद्र में रूस के Plane Carrier Ship में लगी आग, तो मची चीख पुकार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जब आप के ऊपर आसमान, नीचे सिर्फ पानी ही पानी हो और आपके जहाज में आग लगी हो तो आप क्या करेंगे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जब आप के ऊपर आसमान, नीचे सिर्फ पानी ही पानी हो और आपके जहाज में आग लगी हो तो आप क्या करेंगे सिर्फ सोच कर ही आपकी रूह कांप उठी होगी, लेकिन अब हम आपको जो बताने जा रहे हैं वो एक दम हकीकत है जी हां। दरअसल आज रूस के एकमात्र विमान वाहक एडमिरल कुज़नेत्सोव मास्को स्थित मुरमान्स्क के आर्कटिक सागर बंदरगाह में एडमिरल कुजनेत्सोव दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में छह लोगों के घायल होने और एक व्यक्ति के लापता होने की खबर सामने आ रही है।

 

अग्निशमन टीम के छूटे पसीने

बतादें इस विमानवाहक युद्धपोत में काम चल रहा था इस बीच इस विमानवाहक युद्धपोत में आग लग गई फिर क्या था आग ने पूरे जहाज को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आसमान में काले धुएं की मोटा परत चढ गई, वही मौके को देखते हुए को बुलाया गया मौके पर पहुंची अग्निशामक टीम के एक अधिकारी ने बताया की जलती हुई केबलों से भारी धुएं के कारण अग्निशामक टीम आग के स्रोत तक नहीं पहुंच सकती है। लेकिन हमारी टीम लगातार कोशिश कर रही है। जहाज का डीजल ईंधन लगातार जल रहा है जिसके कारण हमारी टीम को आग पर काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

120 वर्ग मीटर तक जल रहा है समुद्र

वहीं बतया जा रहा है कि जहास में से जो डीजल ईंधन फैल रहै है बो 120 वर्ग मीटर (1,292 वर्ग फीट) तक फैल चुका है। जिसे रोकना मुश्किल साबित हो रहा है, अग्निशामक टीम इसे नियंत्रण में लाने के लिए फोम का उपयोग कर रही हैं। लेकिन देखना होगा की ये टीम कब तक इस जहाज की अग्नि को शांत कर पाती हैं, जानकारी के लिए आपको बता दे एडमिरल कुजनेत्सोव टेक-ऑफ और लैंडिंग विमान ले जाने में सक्षम रूसी नौसेना का सबसे बड़ा युद्धपोत और इसका एकमात्र विमानवाहक पोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *