Panjiri Benefits: सर्दियों में सेहत को दुरुस्त रखती है आटे की पंजीरी, जानें इसे खाने के फायदे

Benefits Of Eating Panjiri In Winter: सर्दी में पंजीरी खाना अधिकतर लोगों को काफी पसंद होती है. ये शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं,…

Benefits Of Eating Panjiri In Winter: सर्दी में पंजीरी खाना अधिकतर लोगों को काफी पसंद होती है. ये शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं, जिससे आप इस मौसम में सुरक्षित रहते हैं. पंजीरे में प्रोटीन, सोडियम, पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. पंजीरी में आप अपने मनपसंद नट्स और सीड्स भी डाल सकते हैं. पंजीरे के सेवन से भूख कम होने के साथ शरीर को एनर्जी भी मिलती है. आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से सर्दियों में पंजीरी खाने के अन्य फायदों के बारे में. (Benefits Of Eating Panjiri In Winter)

मजबूत इम्यूनिटी
सर्दियों में पंजीरी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता हैं. पंजीरी में डाले जाने वाला देसी घी और ड्राई फ्रूट्स के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ मौसमी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है. इसके सेवन से अंदरूनी तौर पर शरीर गर्म रहता है.

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
सर्दी में पंजीरी के सेवन सेपाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता है. यह पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या से राहत देता है. यह पेट को साफ करने में मदद करता है और पेट को हेल्दी रखता है. पंजीरी में मौजूद घी में विटामिन बी और ई पाया जाता है, जो कब्ज से राहत देता है.

हार्ट के लिए फायदेमंद
पंजीरी में कार्बोहाइट्रेट और गुड फैट पाया जाता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसके सेवन से हार्ट संबंधी बीमारियों के खतरा कम होने के साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल होता है. पंजीरी शरीर को हेल्दी रखने के साथ कई तरह के बीमारियों के खतरे को कम करती हैं.

शरीर को एनर्जी दें
सर्दियों में पंजीरी खाने से शरीर को एनर्जी मिलती हैं. इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर को ताकत देने के साथ शरीर को मजबूत भी बनाता है. पंजीरी में उपयुक्त चीजों के सेवन से शरीर की थकावट दूर होने के साथ शरीर को ऊर्जा मिलती हैं, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है.

वजन कम करने में मददगार
अगर आप सर्दियों मे वजन कम करने के बारे में सोच रहे है, तो डाइट में पंजीरी को शामिल किया जा सकता है.पंजीरी में मौजूद ड्राई फ्रूट्स के सेवन से भूख जल्दी नहीं लगती है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है.

शरीर को उर्जावान बनाए
अगर आप सर्दियों में रोजाना पंजीरी खाते हैं, तो इससे शरीर को ऊर्जा मिलता है. इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. इसे खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है.

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है.इसके इस्तमाल से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *