पंजाब के किसानों पर पहले कर्जें की मार अब बारिश ने की फसल खराब

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के किसानों पर एक तो कर्जें की मार पड़ी हुई है अब उनको एक औऱ परेशानी सामना करना पड़ रहा है। बीती…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के किसानों पर एक तो कर्जें की मार पड़ी हुई है अब उनको एक औऱ परेशानी सामना करना पड़ रहा है। बीती रात से हो रही रूक रूक कर बारिश ने किसानों की फसलों का हाल बेहाल कर दिया है।  बारिश के कारण गेहूं की फसल खराब हो गई है।

rain

सावन के महिने जैसी पड़ने वाली बारिश ने मंडियों की प्रबंधों की भी पोल खोल कर रख दी है। सूबे की कई मंडियों में शैड़ पर बारिश के बचाव के लिए सही प्रबंध ना होने के कारण किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है।

rain

गौरतलब है कि पूरे इलाकों में फसल की कटाई शुरू हो गई है पर बारिश के पड़ने के कारण गेहूं की कटाई में काफी मुश्किलें आ रही है औऱ अनाज मंडियों में भी गेहूं खराब हो रहा है। जिस कारण किसान परेशान हो रहे है। वही दूसरी तरफ मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *