ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: WhatsApp को आज हर कोई इस्तेमाल कर रहा है और इसके नए नए फीचर ने अपने ग्राहकों को काफी खुश भी किया है। आज के समय में हर कोई WhatsApp के साथ जुड़ा हुआ है। जिस कारण WhatsApp अब अपने युजरों को कई तरह के नए नए अपडेट फीचर दे रहा है। ऐसा ही एक और फीचर WhatsApp ने अपने युजरों को दिया है।
बता दें कि WhatsApp ने WhatsApp ग्रूपों के लिए एक नया फीचर अपडेट किया है। इसके जरीए कोई भी व्यक्ति ग्रुप में मौजूद किसी भी व्यक्ति के साथ अलग से ग्रुप में रहते हुए ही उसको मैसेज, कॉल या वीडियो कॉल कर सकता है। इस मैसेज को या तो सिर्फ मैसेज भेजने वाला देख सकता है या फिर मैसेज को पाने वाला देख सकता है।
ग्रुप के बाकी लोगों को इस मैसेज के बारें में नहीँ दिखेगा। इससे पहले जब भी आपको किसी भी ग्रुप के मैंबरों को मैसेज करना होता था तो उसको अलग से मैसेज करना होता था पर अब ऐसा नहीँ होगा।


