RADAUR में ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान की शुरूआत, हरियाणा के वाइस चेयरमैन ने खुद झाडू लगाकर की शुरूआत

रादौर, 17 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता से स्वागत’…

‘स्वच्छता से स्वागत’
रादौर, 17 जुलाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान के तहत शुक्रवार को रादौर नगरपालिका क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की और लोगों से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुभाष चंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा आगमन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत के मान-सम्मान और स्वाभिमान को नई पहचान दिलाई है। उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने‘स्वच्छता से स्वागत’अभियान शुरू किया है, जिसके माध्यम से प्रदेशभर में स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा के विकास और प्रगति के लिए ऐतिहासिक साबित होगा तथा प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *