Jalalabad: जलालाबाद में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, बदमाशों के नोट फेंकने के विवाद पर चली गोलीयां

Jalalabad: जलालाबाद में बहमनी रोड रेलवे फाटक के पास शादी का कार्यक्रम कुछ बदमाशों के कारण मातम में बदल गया। शादी समारोह में नाचते समय…

Jalalabad: जलालाबाद में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, बदमाशों के नोट फेंकने के विवाद पर चली गोलीयां

Jalalabad:

जलालाबाद में बहमनी रोड रेलवे फाटक के पास शादी का कार्यक्रम कुछ बदमाशों के कारण मातम में बदल गया। शादी समारोह में नाचते समय हुआ झगड़े में निर्दोष लड़के को गोली गल गई। लड़के की अस्पताल में मौत हो गई।

पड़ोस के बदमाश लड़कों ने चलाई गोलियां-

बताया जा रहा है कि एक शादी कार्यक्रम में परिवार डोली लेकर घर पहुंचा। इस दौरान परिवार की लड़कियों ने DJ के साथ डांस किया। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले युवकों ने नोट फेंकने शुरू कर दिए। परिवार ने उन्हें रोका तो झगड़ा हो गया। पहले मामूली कहासुनी हुई, बाद में उक्त व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। पहले उन्होंने ईंटें फेंकनी शुरू कीं, गाड़ियों के शीशे तोड़े गए और बाद में गोलीबारी हुई।

लड़के की मौत-

गोलीबारी के दौरान DJ के साथ पैसे जमा कर रहे लड़के को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि जिसे गोली लगी वह लड़का हर दिन सिर्फ़ 300 रुपये कमाता था। वो DJ के साथ आया था और उसे गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल, पुलिस मौके पर पहुँच गई है और पूरे मामले की जाँच की जा रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Nuh: नूंह में पिनगवां ज्वेलर्स चोरी मामलें में 20 किलोग्राम से अधिक चांदी के आभूषण, ईंट, अवैध हथियार और नकदी बरामद

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *