Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज (19 मार्च) से एक बार फिर मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार आज और कल (20 मार्च) कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.(Punjab-Haryana Weather news in hindi)
हालांकि, पिछले 24 घंटों में राज्य (Punjab weather update) के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है. राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, चंडीगढ़ के लिए आज कोई अलर्ट नहीं है.
अमृतसर में आज आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. जालंधर में आज आसमान साफ रहेगा, धूप निकलेगी. तापमान 13 से 28 डिग्री तक हो सकता है. लुधियाना में आज आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी. तापमान 12 से 29 डिग्री तक हो सकता है. पटियाला में आज आसमान साफ रहेगा, धूप निकलेगी.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में इस सप्ताह दिन का तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि रात का तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. तापमान में यह परिवर्तन लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकता है. इसलिए, सभी को मौसम के अनुसार अपने कपड़े और गतिविधियां चुनने की सलाह दी जाती है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



