Punjab-Haryana Weather Update Today:
पंजाब-हरियाणा में बुधवार को मौसम घने कोहरे ने जनजीवन और यातायात दोनों की रफ्तार धीमी है. पंजाब में (Punjab-Haryana Weather Update Today) सर्दी का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कई दिन उत्तर, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 4–5 दिनों तक उत्तर-पश्चिमी, पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है. कम दृश्यता के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है. दिन में भी ठंड का असर बना रहेगा, जिससे कई राज्यों में ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है.
Punjab-Haryana Weather Update Today,ऑरेंज अलर्ट जारी-
पंजाब में बुधवार को सभी जिलों में कोहरे की चपेट में रहने की संभावना है. कुछ जिलों में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अमृतसर और हलवारा जैसे इलाकों में दृश्यता शून्य के करीब रिकॉर्ड की गई है. अमृतसर, हलवारा और एसबीएस नगर में दृश्यता लगभग शून्य रही. वहीं बठिंडा में दृश्यता 150 मीटर तक सीमित रही. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है. आगामी छह दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है.
Haryana Weather Update, 10 जनवरी तक राहत-
हरियाणा में के आधे से ज्यादा जिले शीतलहर की चपेट में हैं और 10 जनवरी तक राहत की उम्मीद कम बताई जा रही है. कुछ जिलों में दिन का तापमान असामान्य रूप से नीचे चला गया है. जिससे दिन और रात के तापमान में अंतर बेहद कम रह गया है. मौसम विभाग ने सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी समेत कई जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है. वहीं कैथल, करनाल, अंबाला, पानीपत और सोनीपत जैसे इलाकों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है.



