Weather Update Today: पंजाब में घने कोहरे और शीत लहर का ऑरेंज अलर्टः अमृतसर व जालंधर में विजिबिलिटी जीरो, उड़नों पर भी असर

Punjab Weather Update Today: उत्तर भारत के साथ पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड की चपेट में है. बीते 24 घंटे में न्यूनतम और…

Punjab-Chandigarh Weather Update Today

Punjab Weather Update Today:

उत्तर भारत के साथ पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड की चपेट में है. बीते 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों गिरे हैं. न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की कमी आई है. रविवार को पंजाब में घने कोहरे और शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट (Weather Update Today) है. अमृतसर व जालंधर में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई. इसका असर फ्लाइट और ट्रेन पर भी पड़ा है.

Weather Update Today, उड़नों पर भी पड़ी असर-

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज सुबह भी धुंध की वजह से 5.20 बजे की मुंबई, 7.05 पर कोलकाता, आठ बजे बेंगलुरु और 8.20 पर मुंबई जाने वाली फ्लाइट प्रभावित हुई है. इस तरह 5.55 पर पुणे, 7.10 पर दिल्ली, 7.30 बेंगलुरु और 7.45 मुंबई से आने वाली फ्लाइट प्रभावित हुई है. हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. मैदानी और निचले इलाकों में घना कोहरा छा रहा है. हिमाचल के मैदानी जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू-कश्मीर में पहुंच गया है. वहां बर्फबारी शुरू हो गई है. हिमालय क्षेत्र में 30 दिसंबर तक पहुंच जाएगा. इस वजह से बर्फ और बारिश की संभावना बन रही है. पंजाब और चंडीगढ़ में अब बादल आ गए हैं. इस वजह से अब तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे.

एसबीएस नगर राज्य का सबसे ठंडा जिला-

पंजाब में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. शनिवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में औसतन 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. 4.4 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ शहीद भगत सिंह नगर (एसबीएस नगर) राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन भी प्रदेश में बेहद घने कोहरे का असर बना रहेगा, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि अगले सात दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

घने कोहरे और शीत लहर की संभावना-

मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, गुरदासपुर, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) में कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है. जबकि अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना में कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा और शीत लहर चलेगी. वहीं, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में घना कोहरा और शीत लहर चलने की संभावना है. वहीं, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा में कहीं-कहीं घना कोहरा रहेगा। मौसम शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है.

अन्य खबरें जानें-
Unnao Rape Case: उन्नाव रेप केस: हाई कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ सीबीआई का सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला, सर्वाइवर बोली – एजेंसी पहले खड़ी होती, तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Liveॉ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *