Weather Update Today: हिमाचल में हुई बर्फबारी के बीच 1500 फंसे वाहनों को निकाला, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Himachal Weather Update Today: उत्तर भारत के साथ हिमाचल में भी मौसम ने करवट ले ली है। हिमाचल में सोमवार को दूसरे दिन भी ऊंचाई…

Weather Update Today: हिमाचल में हुई बर्फबारी के बीच 1500 फंसे वाहनों को निकाला, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Himachal Weather Update Today:

उत्तर भारत के साथ हिमाचल में भी मौसम ने करवट ले ली है। हिमाचल में सोमवार को दूसरे दिन भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। शिमला में भी दोपहर बाद तेज बारिश और ओले गिरे। राजधानी में दिन में अंधेरा छा गया फिर ओलों से सफेदी छा गई। Weather Update Today इसी बीच मनाली-लेह मार्ग पर 1,500 वाहनों में फंसे लगभग 10 हजार सैलानीयों को रोहतांग टनल से सुरक्षित निकाला गया।

22 तक मौसम खराब

हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में मंगलवार को भी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने की संभावना है। 18-19 मार्च को कुल्लू, कांगड़ा व चंबा में भारी बारिश-बर्फबारी, जबकि चंबा, शिमला व सोलन में अंधड़ के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

वाहनों की आवाजाही बंद

कुल्लू जिले में के रोहतांग, कुंजम, जलोड़ी, बारालाचा और शिंकुला दर्रा सहित अटल टनल रोहतांग, सोलंगनाला के साथ पूरी लाहौल घाटी में बर्फबारी हुई। सोलंग बैरियर से लाहौल के लिए सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। किन्नौर के सांगला, छितकुल व कल्पा में 15 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई। रामपुर के निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि व नारकंडा में बर्फबारी हुई। हमीरपुर में बारिश हुई। डलहौजी में डायन कुंड में 30 सेमी बर्फबारी हुई है। डलहौजी शहर में बर्फ गिरी है। भरमौर में 5 और पांगी के किलाड़ में 20 सेमी बर्फबारी हुई।

अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 17-March-2026

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *