Weather Update: चोटियों में बर्फभारी, मैदान में बारिश और चक्रवात को लेकर अलर्ट; जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

Today Weather Update: महीने की शुरुआत में ही मौसम ने का तेवर बदल गया हैं. अक्टूबर में कई मौसमी गतिविधियों के आसार हैं जिससे जल्द…

Today Weather Update:

महीने की शुरुआत में ही मौसम ने का तेवर बदल गया हैं. अक्टूबर में कई मौसमी गतिविधियों के आसार हैं जिससे जल्द ही गुलाबी ठंड का एहसास है. 15 अक्टूबर तक देश के विभिन्न हिस्सों पर बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और कहीं-कहीं बारिश की बूंदे मौसम को सुहावना रखेंगी. आज हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है.

Delhi NCR Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल-

दिल्ली-एनसीआर में भले ही मॉनसून की विदाई हो गई हो, लेकिन बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. आज भी राजधानी में बादल छाए रहेंगे. IMD के अनुसार आज पूरे दिन आसमान में बादलों की लुका छिपी का खेल चलता रहेगा. इसके अलावा IMD ने 6 अक्टूबर को राजधानी में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है.

Jammu Kashmir Snowfall: जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट-

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है. IMD के अनुसार आज से 7 अक्टूबर तक जम्मू कश्मीर में मौसम काफी खराब रहने वाला है, कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हो सकती है. वहीं उधमपुर, कठुआ और डोडा जिलों के लिए 6 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Himachal Weather Update: हिमाचल में दो दिन बारिश का अलर्ट-

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश ने मौसम बदल दिया है. मौसम विभाग ने अगले दो दिन राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा 7 अक्टूबर को कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है. IMD ने 5 अक्टूबर को ऊना, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है. 6 अक्टूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Bihar Rain Alert: बिहार के कई जिलों में अलर्ट-

बिहार में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. राज्य के वैशाली, दरभंगा और मधुबनी जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के चलते रेड अलर्ट घोषित किया गया है. वहीं, सुपौल, मुजफ्फरपुर और सारण जिलों में अति-भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, पटना, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और पूर्णिया जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

Maharashtra Cyclonic Storm: महाराष्ट्र सरकार ने ‘शक्ति’ को लेकर जारी की एडवाइजरी-

चक्रवात शक्ति के कारण कोंकण तट पर घने काले बादल के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. महाराष्ट्र सरकार ने भी ‘शक्ति’ से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी में इस चक्रवात के दौरान पर्यटकों के लिए खास चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने 4 से 7 अक्टूबर तक राज्य के कई तटीय जिलों में इसका असर दिखने की चेतावनी दी है.

UP Weather Update: 24 घंटों के भीतर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की संभावना-

उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ तेज मौसमी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के भीतर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है. इस दौरान गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका भी है. खासतौर पर बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, सोनभद्र, चंदौली और वाराणसी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *