Weather Update: घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत के मैदानी इलाकेः जानिए पंजाब, हिमाचल और चंड़ीगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: उत्तर भारत ठंड और घनी धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ाई है. वीरवार को चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के मैदानी इलाकों…

Weather Update Today:

उत्तर भारत ठंड और घनी धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ाई है. वीरवार को चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के मैदानी इलाकों में घनी धुंध सुबह से ही छाई रही. जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई. इसके कारण सड़कों पर वाहनों की गति पर ब्रेक लगा. धुंध का सबसे ज्यादा असर यातायात व्यवस्था पर देखने को मिला. सुबह के समय दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को खासा परेशान होना पड़ा.

Punjab Weather: पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट-

पंजाब घने कोहरे की चपेट में है. बुधवार को कोहरे के कारण अमृतसर में दृश्यता शून्य रही. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन पंजाब में अत्यधिक घना कोहरा रहने का अनुमान है और इस दौरान ठंड में वृद्धि होगी. बुधवार को पंजाब के कई जिलों में सुबह घनी धुंध छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार तरनतारन, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा व रोपड़ में घनी धुंध छाई रही.

Chandigarh Weather: ट्राइसिटी भी घनी धुंध और कोहरे के कहर –

ट्राइसिटी भी घनी धुंध और कोहरे के कहर से अछुता नहीं है. धुंध का असर ट्रेनों के परिचालन भी पड़ा है. वहीं, चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली सहित पिंजौर, कालका, रायपुररानी व अन्य इलाकों में सुबह-शाम बेहद ठंड हो रही है. मौसम विभाग ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Weather Today in Chandigarh

आज ट्राइसिटी में घनी धुंध छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में कोहरे की तीव्रता और बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय सतर्क रहने की सलाह दी है. घनी धुंध के चलते आने वाले दिनों में आम जनजीवन पर असर और गहराने की आशंका जताई जा रही है.

Himachal Weather: हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम साफ-

हिमाचल में मौसम साफ बना हैं. कुल्लू मनाली में धूप खिली रहने से तापमान में बढौतरी दर्ज की गई. मैदानी इलाकों में बिलासपुर में घना और मंडी में हल्का कोहरा देखने को मिला. राजधानी शिमला में भी बुधवार को मौसम साफ रहने से तापमान में इज़ाफ़ा देखने को मिला. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा.

19 से 21 के बीच बर्फबारी की संभावना-

हालांकि 19 दिसम्बर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है. ऐसे में 20 और 21 दिसंबर को लाहौल स्पीति, कुल्लू, चम्बा, कांगड़ा के उच्च पर्वतीय इलाकों में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. वहीं सप्ताह के बाकी दिनों पर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *