हरियाणा में आने वाले दिनों में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में शनिवार को एक बार फिर से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। आज सुबह के समय कई जिलों…

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में शनिवार को एक बार फिर से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। आज सुबह के समय कई जिलों में कोहरा देखने को मिला। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 95 प्रतिशत, वाष्प दाब 9.0 एमएम व हवा की औसत गति 2.4 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

पिछले 24 घंटे में 3.2 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 जनवरी तक रह सकता है। सुबह 7 बजे रोहतक जिले का तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अगर मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिनों तक हरियाणा का मौसम परिवर्तनशील रहेगा। वहीं 22 व 23 जनवरी को मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *