ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- तो एक बार फिर से किसानों पर मौसम की मार पड़ी है | बीते दिन हुई झमाझम बारिश से खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल बारिश की भेंट चढ़ गई | हरियाणा और पंजाब के कई जगहों पर बारिश के कारण गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई |
इस बीच जो फसल बिकने के लिए मंडी में पहुंची वो भी उचित प्रबंध न होने के कारण मंडी में खराब होती हुई नजर आई | जिसके कारण किसानों के चेहरों पर एक बार फिल से परेशानी की लकीरें देखने को मिली हैं | किसान परेशान हैं और मौसम है कि अपनी मनमर्जियों से बाज नहीं आ रहा।
Watch Video
