10 दिन पहले ठंड की दस्तक, दिसंबर के पहले हफ्ते में ही कड़ाके की सर्दी के साथ पड़ने लगेगी धुंध

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इस बार 10- 12 दिन पहले ही पड़नी शुरू हो जाएगी। दिसंबर के पहले हफ्ते में ही ठंड का असर देखने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इस बार 10- 12 दिन पहले ही पड़नी शुरू हो जाएगी। दिसंबर के पहले हफ्ते में ही ठंड का असर देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि रात को पारा 9 डिग्री से भी नीचे गिर सकता है। जिस कारण लोगों को लंबी ठंड का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि पश्चिम विक्षोभ कम अवधि के दौरान आएंगे।

winter 1

इसके साथ ही भी पड़ने के आसार हैं और दिसंबर में रात ह नहीं, बल्कि दिन में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और ओले पड़ने की वजह से ठंडक बढ़ गई है। दिसंबर में ठंड के गहराने की संभावना बनती जा रही है, क्योंकि पश्चिम विक्षोभ लगातार आ रहे हैं।

winter 2

IMD के चंडीगढ़ स्थित रीजनल सेंटर के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस बार पश्चिम विक्षोभ तेजी से आ रहे हैं, पहाड़ों में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसका असर हरियाणा में भी देखने को मिल सकता है। इसका मतलब है कि दिसंबर के पहले हफ्ते से ही ठंड गहरा सकती है और इस बार राज्य में ठंड 10 से 12 दिन पहले दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *