ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मौसम विभाग ने फिर से मौसम के बदलने की भविष्यवाणी की है जिससे लग रहा है कि किसानों पर एक बार फिर से मौसम की मार पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने 16 और 17 अप्रैल को भारी बारिश औऱ आंधी होने की संभावना जताई है।
जिस कारण सभी किसानों को पहले ही सुचित कर दिया गया है कि वो कोई समस्या आने से पहले ही उसका हल निकाल लें ताकि उनको बाद में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़ा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी किसानों को बारिश के कारण भारी नुकासन हुआ था उनकी पकी पकाई फसल खराब हो गई थी।

