Punjab-Haryana Weather News:पंजाब-हरियाणा में बदला मौसम; कई जिलों में हुई बारिश , जाने अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather News: पंजाब और चंडीगढ़ के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. इसके साथ ही आज (शनिवार) राज्य के लगभग…

Punjab-Haryana Weather News: पंजाब और चंडीगढ़ के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. इसके साथ ही आज (शनिवार) राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है. (Punjab-Haryana Weather News) 

राज्य (Punjab weather news) में अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 0.1 की बढ़ोतरी हुई है. जबकि अभी यह सामान्य तापमान के करीब है. चंडीगढ़ का तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है. जो सामान्य से 3 डिग्री कम है. साथ ही आंकड़ों के मुताबिक, 9 जिलों में यह 13 साल का सबसे ठंडा सितंबर रहा.

दरअसल, देशभर (Chandigarh weather update) में 1 जून से 30 सितंबर तक मानसून सीजन माना जाता है. इसे खत्म होने में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं. लेकिन मानसून विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक, अक्टूबर के पहले हफ्ते तक चंडीगढ़ और इसके आसपास (मोहाली और पंचकुला) में बारिश होने की संभावना है.

हालांकि, 1 सितंबर से अब तक सामान्य बारिश से 49 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. 38.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इन दिनों में 75.2 मिमी बारिश होती है. चंडीगढ़ में 21.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. जबकि एयरपोर्ट क्षेत्र में 10.0 मिमी बारिश हुई है.

हरियाणा (Haryana weather update) में मानसून की सक्रियता को देखते हुए कई क्षेत्रों में 28 सितंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं 29 से 3 अक्टूबर तर हल्के बादल छाए रह सकते है, लेकिन बारिश नहीं होगी. आईएमडी के मुताबिक 29 सितंबर तक बारिश की सक्रियता कम रहेगी और इसी के बाद से ही मौसम में बदलाव दर्ज किया जा सकता है. 

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live https://www.youtube.com/watch?v=AVHBRSpXDoA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *