Punjab-Haryana Weather Update : चंडीगढ़-पंजाब के आसपास के इलाकों में भी सोमवार तड़के ठंड महसूस की गई और बाहरी इलाकों में कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. गौरतलब है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी हो रही है.( Punjab-Haryana Weather Update)
इस सर्दी की बारिश से जहां लोगों को पहाड़ों जैसी ठंड का एहसास हुआ, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है, जिससे तापमान और गिर गया है. बारिश के बाद घना कोहरा छा सकता है.(Punjab weather update)
इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में पिछले तीन दिनों से ठंडी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग का दावा है कि बारिश के बाद इन राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी.
क्रिसमस के बाद 26 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. दिल्ली-एनसीआर में ठंड और बढ़ेगी. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली एनसीआर के अलावा मैदानी राज्य, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश भी रविवार को कोहरे से ढके रहेंगे.
वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। प्रदेश के 12 जिलों में सुबह से हल्की बारिश हो रही है। जिन जिलों में बारिश हुई उनमें हिसार, फरीदाबाद, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, भिवानी, जींद, नूंह (मेवात), रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live


