ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पिछले दिनों से पड़ रही गर्मी के कारण लोगों को उस समय राहत मिली जब मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया।
पंजाब के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई जिसके बाद पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिली।
हल्की बारिश के साथ साथ बिजली और हवा भी चली। गौरतलब है कि पंजाब के लोगों ने दिन में ही रात का नजारा लिया।
जिस कारण सड़क पर चल रहे लोगों को दिन में ही अपने वाहनों की लाइटों को जगाना पड़ा। बता दें कि पिछले काफी समय से तूफान आने की आशंका चल रही है। फिलहाल इस बारिश से किसानों में खुशी की लहर छाई हुई है।



