Punjab-Haryana Weather: पंजाब और हरियाणा में मौसम अलर्ट; गरज और चमक के साथ होगी बारिश

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज बारिश को लेकर एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि कल हुई बारिश के बाद राज्य…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज बारिश को लेकर एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि कल हुई बारिश के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट आई है. आज के बाद अगले तीन दिन तक राज्य में स्थिति सामान्य रहने वाली है लेकिन 21 जुलाई से राज्य में फिर से बारिश का नया दौर देखने को मिलेगा.(Punjab-Haryana Weather Update)

जबकि राज्य में सबसे अधिक तापमान पठानकोट में 34.5 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि अमृतसर में तापमान 31.2 डिग्री, लुधियाना में 32 डिग्री, पटियाला में 31 डिग्री, बठिंडा में 32.9 डिग्री और गुरदासपुर में 34 डिग्री रहा.

इसके साथ ही कल शाम 5.30 बजे तक पठानकोट में 7 मिमी, फाजिल्का और फिरोजपुर में 3.5 मिमी, बठिंडा में 1 मिमी, लुधियाना में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं शाम को अमृतसर और आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई.

राज्य में मानसून जून की तुलना में जुलाई में थोड़ा कमजोर दिख रहा है. एक जून से 16 जुलाई तक की बात करें तो राज्य में 13 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. यानि राज्य (Punjab Weather Update)में 150.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि आमतौर पर 133.9 मिमी बारिश दर्ज की जाती है, लेकिन अगर 1 से 16 जुलाई की बात करें तो राज्य में सामान्य से सिर्फ 2 फीसदी ही अधिक बादल बरसे हैं.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) के 7 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और मेवात शामिल हैं. इन जिलों में गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *