WCL 2026: इंडिया चैंपियंस का सफर हुआ खत्म, वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से हराया

दुबई, 14 अक्टूबर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स यानि कि WCL 2026 के तीसरे सीजन में भारतीय चैंपियंस का सफर खत्म हो गया। अपने आखिरी लीग…

WCL

दुबई, 14 अक्टूबर

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स यानि कि WCL 2026 के तीसरे सीजन में भारतीय चैंपियंस का सफर खत्म हो गया। अपने आखिरी लीग मुकाबले में भारतीय चैंपियंस को वेस्टइंडीज चैंपियंस ने 6 विकेट से हराया। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैंसला किया। भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 14.5 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसी हार के साथ इंडिया चैंपियंस सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।

हरभजन सिंह और ऋषि धवन ने संभाली कमान

भारतीय टीम पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी। लेकिन भारतीय टीम की शुरूआत बेहद निराशाजनक रही। कोई भी भारतीय खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। भारतीय टीम  एक समय पर 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 61 रन ही बना सकी।

हरभजन सिंह और ऋषि धवन ने मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने 38 रनों की अहम साझेदारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।इन दोनों खिलाड़ियों के चलते टीम 110 रन बनाने में सफल रही।

चैडविक वॉल्टन ने लगाया अर्धशतक

वेस्टइंडीज चैंपियंस की शुरूआत भी बेहद निराशाजनक रही। कप्तान क्रिस गेल एक रन बनाकर ही आउट हो गई। इसके बाद चैडविक वॉल्टन ने 43 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली। वेस्टइंडीज चैंपियंस ने 14.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

जीत के बाद लगातार हार

इंडिया चैंपियंस ने टूर्नामेंट की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को हराकर की थी, लेकिन उसके बाद टीम को इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा और टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर टूट गई। पांच मैचों में दो अंक के साथ टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

अन्य खबरें जानें-

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਦਿਨ-ਦਹਾੜੇ ਚੋਰੀ: ATM ਬਾਹਰ ਖੜ੍ਹੀ ਐਕਟਿਵਾ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਪਰਸ ਹੋਇਆ ਚੋਰੀ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *