ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : U-19 WC के सेमीफाइनल मुकाबले में अब तक अपराजेय रही टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 203 रन से रौंदकर फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल खेलेगी। पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह से टीम इंडिया का प्रदर्शन जारी है, इससे फैन्स को उम्मीद है कि वर्ल्ड कप को भारत आने के कोई नहीं रोक सकता है। इसके पहले भी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से हरा चुकी है। शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम के हौसले पाकिस्तान को हराने के बाद सातवें आसमान पर हैं।
India reach the #U19CWC Final! 🇮🇳
A thrashing of Pakistan by 203 runs sets up a final clash with Australia in Tauranga for the title! 🏆#PAKvIND scorecard ➡️ https://t.co/yEBWKt8rB1 pic.twitter.com/0whh3EKZQc
— ICC (@ICC) January 30, 2018
भारत के शुभमन ने बनाए नाबाद 102 रन
क्राइसचर्च में खेले गए मुकाबले में भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर पाकिस्तान को 273 रन का लक्ष्य दिया। भारत की तरफ से शुभमन गिल ने नाबाद 102 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान गिल ने 7 चौके भी लगाए। इसके पहले टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। भारत का पहला विकेट 89 रन पर गिरा। टीम इंडिया के कप्तान पृथ्वी शॉ 41 रन बनाकर आउट हुए। 17 वें ओवर में मनजोत कालरा 47 रन बनाकर आउट हो गए। भारत के लिए हार्विक देसाई 20, अनुकूल राय 33, शिवम मावी ने 10 रन बनाए।
शुरू से ही लड़खड़ा गई पाकिस्तान की पारी
273 रन का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पारी शुरूआत से ही लड़खड़ा गई। 10 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा। ईशान पोरेल ने मो. आलम को 7 रन पर बाउंड्री लाइन के पास शिवम मावी के हाथों आउट किया। अली जरयाब एक रन बनाकर कप्तान पृथ्वी शॉ को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। पाकिस्तान ने काफी कोशिश की, लेकिन टीम इंडिया के सामने घुटने टेकने ही पड़े। U-19 स्तर पर भारत-पाक के बीच हुए मैच में भारत ने 12 और पाक ने 8 मैच जीते हैं।
सेंचुरी जड़ने वाले पहले बल्लेबाज शुभमन गिल
भारत-पाक सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 203 रन से हराने में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल ने हीरो की भूमिका निभाई। शुभमन ने नाबाद 102 रन की पारी खेलकर विशाल स्कोर खड़ा करने में खास भूमिका निभाई। टीम इंडिया की तरफ से इस टूर्नामेंट में सेंचुरी जड़ने वाले गिल पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। शुभमन U-19 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज भी बने हैं। टीम के शानदार प्रदर्शन पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी भारतीय U-19 टीम के खिलाड़ियों को ट्वीटर पर शुभकामनाएं दी है।
Quality play with great dominance in all departments. Splendid display! Good luck for the finals. #INDvsPAK pic.twitter.com/xdttwr8Y8K
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 30, 2018
टीम :
भारत : पृथ्वी शॉ ( कप्तान ), शुभमन गिल, आर्यन जुयाल, मनजोत कालरा, कमलेश नागरकोटी, पंकज यादव, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, हार्विक देसाई, रियान पराग, अनुकूल राय, शिवम मावी, शिवा सिंह, ईशान पोरेल, हिमांशु राणा।
पाकिस्तान : हसन खान ( कप्तान ), रोहेल नजीर, मोहम्मद अली खान, मोहम्मद ताहा, मोहम्मद मोहसिन खान, अली जरियाब, अम्माद आलम, अर्शद इकबाल, इमरान शाह, मोहम्मद मूसा, मोहम्मद जैद, सुलेमान शफकत, मुनीर रियाज, साद खान, शाहीन अफरीदी।
