Uttrakhand Waether update: उत्तराखंड के पिथौरागड़ जिले में लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन प्रभावित कर दिया है. जौलजीबी-मुनसयारी मोटर मार्ग पर बारिश का पानी इस कदर बह रहा है कि सड़क झरने में तब्दील हो गई है. तेज प्रबाव के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासतौर पर पर्वतीय इलाके में लोगों को सतर्कता के साथ यात्रा करने को कहा गया है.आईएमडी ने भारी से लेकर छिटपुट बारिश तक का अलर्ट जारी किया है. (Uttrakhand Waether upadte )
पहाड़ों पर हो रही बारिश से अचानक ऋषिकेश में बढ़ा गंगा का जल स्तर. हालांकि अभी वार्निंग लेबल से नीचे बह रही हैं गंगा. रुद्रप्रयाग में देर रात्रि हुई भारी बारिश के चलते केदारनाथ हाइवे मुनकटिया के समीप लगातार बाधित हो रहा है. यहां पर पहाड़ी से बोल्डरो के गिरने का सिलसिला जारी है. ऐसे मार्ग को साफ करने मे भी काफी मुश्किलात हो रही है.
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त भी हो गया है. उत्तरकाशी भटवाड़ी के पास गंगोत्री हाइवे भूधसाव की चपेट में आ गया, जिस कारण हाइवे बंद हो गया था. जिसे बीआरओ ने कड़ी मसक्कत के बाद खोल दिया है. भूधसांव के कारण गंगोत्री हाइवे पर किस तरह बड़ी बड़ी दरारें निकल आयी थी. मार्ग खुलने से फंसे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



