अंबाला में बारिश के चलते टांगरी नदी में बढ़ा जलस्तर, शहर में मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन द्वारा करवाई गई अनाउंसमेंट

अंबाला, 19 अगस्त पहाड़ो में हुई बारिश के चलते मैदानी इलाको में चिंता बढ़ने लगी है। अंबाला में टांगरी नदी में देर रात 20 से…

अंबाला

अंबाला, 19 अगस्त

पहाड़ो में हुई बारिश के चलते मैदानी इलाको में चिंता बढ़ने लगी है। अंबाला में टांगरी नदी में देर रात 20 से 25 हजार क्यूसेक पानी आने की संभावना है। जिसको लेकर अंबाला प्रशासन अलर्ट पर है और सभी निचले इलाकों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। टांगरी नदी में धीरे धीरे जलस्तर बढ़ने लगा है।जिसको लेकर प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और नदी के नजदीक न जाने देने की अपील की है।

नदी किनारे बने अस्थाई बांध पर प्रशासन द्वारा तीन JCB मशीन तैनात कर दी गई है, ताकि अस्थायी बांध को टूटने से बचाया जा सके और और साथ लगती कॉलोनियों को बाढ़ से बचाया जा सके ।नायब तहसीलदार ने बताया देर रात पानी आने की संभावना है इसलिए लोग सतर्क रहे।

अन्य खबरें जानें-

नूंह के पिनगवां CHC में रिश्वत लेते डॉक्टर और हेल्थ वर्कर गिरफ्तार, साढ़े 3 लाख रूपये लेते रंगे हाथ पकड़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *