‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’: 323वें दिन पंजाब पुलिस ने 122 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 18 जनवरी : राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशियों…

Mann Govt's Yudh Nashean Virudh Brings Over 90,000 Drug Abuse ictims Into De-addiction, Treatment & Recovery Across Punjab

चंडीगढ़, 18 जनवरी : राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशियों विरुद्ध” के लगातार 323वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 333 स्थानों पर छापेमारी करते हुए पूरे राज्य में 122 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और 97 एफआईआरज़ दर्ज कीं। इसके साथ ही, 323 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 45,259 हो गई है।

छापेमारी के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 440 ग्राम हेरोइन, 340 ग्राम अफीम, 3 किलोग्राम भुक्की, 1781 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8106 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंटों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति का भी गठन किया है।

67 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 333 स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान 361 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।

राज्य सरकार ने राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-तरफा रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन – लागू की है। पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के रूप में आज 35 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास के इलाज के लिए राजी किया है।

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *