लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: आजकल एक मुस्लिम लड़के वकार अहमद की बाइक के नंबर प्लेट काफी चर्चा में है। मेरठ के रहने वाले अहमद की बाइक के नंबर प्लेट पर ना तो कोई शायरी लिखी है और ना ही कोई स्टीकर लगा है, बल्कि इनकी नंबर प्लेट पर स्वच्छ भारत योजना से प्रभावित हो कर “स्वच्छ भारत प्रदूषण मुक्त भारत” लिखवाया हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कुछ ऐसी योजनाए शुरू की है जिस कारण देश के युवाओं पर इनका प्रभाव हो रहा है। बता दे कि अहमद खुद बाइक बनाते है और अपनी इस बाइक का नाम भी मोदी रखा हुआ है।
इस बाइक की कीमत 72 हजार रुपऐ है।
अहमद का कहना है कि वो प्रधानमंत्री के प्रोग्राम मन की बात से काफी प्रभावित है और अब वो एक ऐसी बाइक बनाने के लिए रिसर्च कर रहे है जिसको बिना तेल से चलाया जा सके।



