ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने आज पंचकूला में स्थित बीजेपी कार्यालय में BJP के पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की | बैठक के बाद बराला ने स्वामीनाथन रिपोर्ट सरकार लागू ना किए जाने के बयान पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसान हित के लिए कई काम किए गए हैं और स्वामीनाथन रिपोर्ट से बढ़कर उनकी सरकार ने किसानों को दिया है |
SYL के पानी के मामले में बोलते हुए कहाकि सुप्रीम कोर्ट में SYL की लड़ाई लड़ी ओर हरियाणा के पक्ष में फैसला आया और उम्मीद है कि जल्द हरियाणा को SYL का पानी मिलेगा। उन्होंने कहाकि सरकार के प्रयास जारी है ताकि हरियाणा को SYL का पानी मिल सके लेकिन इनेलो श्रेय लेने के लिए जेल भरो आंदोलन कर रहे है |
पंचकूला के रायपुररानी में मीट प्लांट के विरुद्ध लोगों का धरना जारी है | इस मामले पर हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि उनकी पार्टी लोगों के साथ है और उनके नेता लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ नही होने देंगे |
Watch Video
https://youtu.be/90ifpG8LZoI
