यमुनानगर में 250 साल पुराने महल की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचा बुजुर्ग दंपती, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

यमुनानगर, 12 अगस्त यमुनानगर के जगाधरी की राजाजी गली में बारिश के दौरान करीब 200 से 250 साल पुराने राजा जी के महल का एक…

यमुनानगर

यमुनानगर, 12 अगस्त

यमुनानगर के जगाधरी की राजाजी गली में बारिश के दौरान करीब 200 से 250 साल पुराने राजा जी के महल का एक बड़ा हिस्सा अचानक भर भराकर गिर गया। महल की करीब 18 इंच चोड़ी विशाल दीवार मलबे के साथ सामने स्थित मकान और गली में जा गिरी। हादसे के समय मकान के अंदर मौजूद बुजुर्ग दंपती मलबे की चपेट में आकर फंस गए। हालांकि आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में बुजुर्ग दंपती को मामूली चोटें आई हैं।

समय रहते लोगों के पहुंचने से बड़ा हादसा होने से टल गया।हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महल की जर्जर दीवार गिरने से कुछ सेकेंड पहले एक स्कूटी सवार व्यक्ति गली से गुजरता दिखाई दे रहा है। उसके गुजरने के करीब कुछ सेकेंड बाद दीवार पर उगा एक पौधा नीचे गिरता है जिसके तुरंत बाद ही महल की विशाल दीवार मात्र तीन सेकेंड भर भराकर नीचे आ जाती है। दीवार का मलबा तेजी से सामने वाले मकान की तरफ गिरता है और घर के हिस्से तक पहुंच जाता है । मलबा गिरते ही आस-पास अफरा-तफरी मच जाती है और लोग तुरंत घर की तरफ दौड़ पड़ते हैं। इसके बाद लोगों ने अंदर फंसे बुजुर्ग दंपती को बाहर निकाला।

 अन्य खबरें जानें-

Big operation in Tarn Taran: ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਅੱਧੀ ਰਾਤ ਤੱਕ ਥਾਣੇ ‘ਚ ਰੱਖਣਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਪਿਆ ਭਾਰੀ, ਐੱਸ.ਐੱਚ.ਓ. ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਮੁਅੱਤਲ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *