ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:
ओ भारत
उठ जाग ओ मेरे भारत
स्नेह- आंसू बरसा
छठ गए बादल

झुग्गी झोपड़ी से बाहर आ..
कर जय-जय कार मेरे भारत..
स्वागत पुष्प बिछा
सत्ता पर बैठा सच्चा सेवक
विजय विश्व गा…

भ्रष्टाचार मिट चला मेरे भारत..
दुष्ट सत्ता हो रही तबाह
दुख भरे दिन का रावण मर रहा

घी के दिए जला..
क्या धर्म? क्या जाति?
मेरे भारत भेदभाव का मतलब दिया मिटा
बन रहा नया भारत

मिलकर हाथ बटा
दुश्मन त्राहि कर रहे भारत….
ब्रह्मास्त्र दिया है उठा
गुरू गुरू होवे है
जय भारत गा…

सुशील कुमार चौहान
-Shimla, Himachal Pradesh
