ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सूफी गायन मे दूनिया भर में मशहूर वडाली ब्रदर्स की जोड़ी अब प्यारे लाल वडाली के देहांत के बाद उनकी जोड़ी टूट गई है।
बता दें कि प्यारेलाल वडाली पांचतत्वों में विलीन हो गए है।
वडाली ब्रदर्स के नाम से मशहूर प्यारेलाल वडाली और उनके भाई पूरन चंद वडाली ने गरीबी से जुझते हुए गायकी में नाम कमाया। गौरतलब है कि प्यारेलाल वडाली ने पहलवानी को छोड़ कर गायकी करने लगे थे।
जिसके बाद दोनों भाईय़ों ने सूफी गायकी में काफी नाम कमाया। इसके इलावा दोनों भाईयों ने बॉलीवुड में भी अपनी एक नई पहचान बनाई।
बता दें कि प्यारेलाल वडाली का काफी समय से बीमार चल रहे थे शुक्रवार को अमृतसर में दिमागी दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया।
जिस कारण वडाली ब्रदर्स की जोड़ी सदा के लिए टुट गई है। पर सूफी गायकी में उनका नाम सदा के लिए अमर रहेगा।





