पंजाब के राज्यपाल बी पी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ स्वच्छता शपथ समारोह में शपथ दिलवाई

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के सलाहकार बी पी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ के सेक्टर 19 स्वच्छता शपथ समारोह के दौरान…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया :

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के सलाहकार बी पी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ के सेक्टर 19 स्वच्छता शपथ समारोह के दौरान एक साथ करीब 100 लोगों को शपथ दिलवाई और साथ ही कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी बलिक एक स्वच्छ एंव विकसित राष्ट्र देने की कल्पना भी की थी ।

इस दौरान राजयपाल ने कहा कि 24 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चंडीगढ़ में अलग-अलग जगह सफाई अभियान चलाए जाएंगे जो हर गांव ,सेक्टर और नगर निगम के इलाकों में चलाएं जाएंगे|इस मौके चंडीगढ की मेयर आशा जयसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की एक आवाज पर जो लोग स्वच्छ भारत की मुहिम के साथ जुड़े हैं वो उनको नमन करती है|डिजिटल इंडिया के तहत एक नगर निगम ने मोबाइल ऐप लॉन्च की थी और चंडीगढ़ के लोगों से अपील की थी अगर कोई व्यक्ति आपको कूड़ा करकट रोड पर डालते हुए दिखता है तो उसकी फोटो खींचकर स्वच्छता एप में अपलोड करे |

2 अक्तूबर आते ही साफ सफाई और स्वच्छता की बाते शुरु हो जाती है लेकिन इस बार स्वच्छता रैकिंग में जिस तरह से चंडीगढ 11वे स्तान पर खिसक गया, एसे में नगर निगम के साथ साथ लोगो को भी साफ सफाई की ओर द्यान देना चाहिए ताकि ये सिर्फ एक अभियान बनकर ना रह जाए|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *