ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में जिला परिषदों और पंचायत समिति के लिए वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। पर सूत्रों से पता चला है कि जलालाबाद के जोन जानीसर के पांच गांव में वोटिंग प्रक्रिया बंद हो गई है। सूत्रों का ये भी कहना है कि इन पांच गांवों में गलत बैलेट पेपरों के कारण ही पोलिंग प्रक्रिया को रोक दिया गया है।
कहा जा रहा है कि अकाली दल के उम्मीदवार पर चुनाव निशान कांग्रेस का तो कांग्रेसी पार्टी के उम्मीदवार पर निशान अकाली दल का पाया गया है जिस कारण पोलिंग प्रक्रिया को रोक दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कहा है कि जल्द ही पोलिंग प्रक्रिया को शुरू करवा दिया जाएगा।

