शाहकोट उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 12 बजे तक 31% मतदान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शाहकोट विधानसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है और 31 मई को मतगणना होगी। चुनाव मैदान में कुल 12 उम्मीदवार हैं। इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शाहकोट विधानसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है और 31 मई को मतगणना होगी। चुनाव मैदान में कुल 12 उम्मीदवार हैं। इस उपचुनाव में अकाली दल और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है।

election

गौरतलब है कि इस सीट पर तीन बार अकाली दल ने जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि लेकिन अकाली दल के वरिष्ठ नेता अजित सिंह कोहाड़ के निधन के कारण यह सीट खाली हो गई थी और अकाली दल ने कोहाड़ के बेटे नायब सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने हरदेव सिंह लाडी को अपना उम्मीदवार बनाया है और आप ने रतन सिंह कक्कडकलां को मैदान में उतारा है।

election

इस सीट पर कांटे की टक्कर है और कांग्रेस हर हालत में इस सीट पर जीत हासिल करना चाहती है। उधर, उपचुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 1416 पोलिंग कर्मचारी और 1022 पंजाब पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। क्षेत्र के 172676 वोटर 12 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

nayab singh kohad 1

कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया ने और अकाली- भाजपा के उम्मीदवार नयाब सिंह कोहाड ने अपनी अपनी वोट डाली और जीत का एलान भी किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *