ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के 5 बूथों पर मतदान दोबारा हो रहा है। राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश में आज पांच मतदान मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान करवाने का फैसला किया है। बता दें, निर्वाचन आयोग ने ये फैसला इन बूथों पर झगड़ा होने और राजनीतिक कारणों की वजह से लिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने हरियाणा के 5 बूथों पर दोबारा से मतदान करवाने के आदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया है।

आयोग के सचिव अजय कुमार की ओर से हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस मामले में पत्र लिखा गया था है। आज 5 हलकों के एक-एक बूथ में दोबारा मतदान होगा उसमें उचाना कलां का बूथ नंबर 71, बेरी का बूथ नंबर 161, नारनौल का बूथ नंबर 28, कोसली का बूथ नंबर 18 और पृथला का बूथ नंबर 113 शामिल है इन सभी हलकों के निर्वाचन अधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान की तैयारियां करने के लिए कहा गया है मतदान आज सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगा।
