न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : Volkswagen India ने न्यू जनरेशन Passat को लॉन्च कर दिया है। Passat की कीमत करीब 30 लाख रुपए रखा गया है। Passat को दो वेरियंट में उतारा गया है ‘कम्फर्टलाइन और हाईलाइन’। कार 6 रंगों में उपलब्ध होगा, Passat Comfortline के कीमत 29.99 लाख जबकि Passat Highline के कीमत 32.99 लाख रुपए होगी। 
कार के डिज़ाइन को काफी कैची रखा गया है। गाड़ी की LED लाइट को मॉर्डर्न लुक दिया गया है। कार में डिजिटल और नेविगेशन स्क्रीन भी दिया गया है। इलेक्ट्रिक सीट्स में मेमोरी फंक्शन को शामिल किया गया है। वहीं ग्राहकों की मांग पर 2.0 टर्बो चार्जड डीजल इंजन लगाया गया है। Passat का सीधा मुकाबला Skoda Superb, Toyota Camry और Honda Accord से है।
