Vodafone के 399 वाउचर से अनलिमिटेड डाटा-कॉलिंग!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : फेस्टिवल को देखते हुए टेलीकॉम कंपंनियों ने सब्सक्राइर्ब्स के लिए तोहफों की झड़ी लगा दी है। रिलायंस जिओ, एयरटेल के बाद…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : फेस्टिवल को देखते हुए टेलीकॉम कंपंनियों ने सब्सक्राइर्ब्स के लिए तोहफों की झड़ी लगा दी है। रिलायंस जिओ, एयरटेल के बाद वोडाफोन ने भी 399 रूपये का स्पेशल वाउचर जारी कर दिया है। वाउचर से वोडाफोन के प्रीपेड कस्टमर्स को 6 महीने तक 90 जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। दरअसल, वोडाफोन ने जिओ और एयरटेल के 399 रूपये के प्लान को टक्कर देने के लिए खास वाउचर लॉन्च किया है।

एयरटेल 399 रूपये के प्लान पर 84 दिनों के लिए 84 जीबी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है, वहीं रिलायंस जिओ भी 84 दिनों के लिए 84 जीबी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल दे रहा है। जिओ दिवाली धन धना धन ऑफर में शत-प्रतिशत कैशबैक दे रही है। इस ऑफर्स के तहत कस्टमर को 19 अक्टूबर तक रिचार्ज करवाने पर दिवाली ऑफर का लाभ मिलेगा। साफ है कंपंनियों के आपसी टकरार का फायदा कस्टमर्स को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *