इराक में मृतकों के परिजनों पर वीके सिंह का विवादित बयान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने इस दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि सहायता कोई बिस्कुट बांटने जैसी चीज़ नहीं है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने इस दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि सहायता कोई बिस्कुट बांटने जैसी चीज़ नहीं है | लेकिन इस मौके पर पंजाब सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू ने हर परिवार को एक नौकरी और पांच लाख की मदद देने का ऐलान कर दिया |

‘सुरक्षित जाइये-प्रशिक्षित जाइये’

वीके सिंह ने बताया की 2014 से विदेश जाने के लिए एक मुहीम चलाई गयी है | जिसमें फर्जी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ एक मुहीम शुरू की गयी है | सुरक्षित जाइये-प्रशिक्षित जाइय | इन सब 39 युवकों का कोई भी रिकॉर्ड भारत सरकार के पास नहीं था | वीके सिंह ने सभी प्रदेश सरकारों से फर्जी एंजेटों को पकड़ने की अपील करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा |

‘DNA का काम पूरा न होने के कारण नहीं आया एक शव’

वहीं वीके सिंह ने एक शव न लाए जाने पर कहा कि बिहार के एक राजू नाम के व्यक्ति का शव नहीं आया है | क्योंकि उसके डीऐनए का काम पूरा नहीं हुआ है | इसलिए फिलहाल उसका शव नहीं आ सका |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *