Vivo X20 और X20 Plus मोबाइल लॉन्च, दमदार बैटरी के साथ पावरफुल कैमरा का कॉम्बो

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Vivo ने ने दो नए मॉडल VivoX20 और Vivo X20 Plus को लॉन्च कर दिया है। हालांकि अभी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Vivo ने ने दो नए मॉडल VivoX20 और Vivo X20 Plus को लॉन्च कर दिया है। हालांकि अभी तक कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि भारत में यह फोन कब तक लॉन्च होंगे। हम आपको बताते हैं दोनों फोन की खूबी।

Vivo X20 : 6 इंच के डिस्प्ले के साथ 1800X2160 पिक्सल्स रेजोल्यूशन। फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर लगा है जबकि फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम है जो एंड्रायड के नाउट 7.1.1 पर आधारित है। फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर जबकि सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 3245 एमएएच का बैटरी दिया गया है। मोबाइल में 4 जीबी रैम जबकि 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन की कीमत करीब 30 हजार रूपये है।

Vivo X20 Plus : 6.3 इंच डिस्प्ले के साथ 1080X2160 पिक्सल्स रेजोल्यूशन। इसमें भी ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर लगा है जो फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम है जो एंड्रायड के नाउट 7.1.1 पर आधारित है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल प्राइमरी जबकि 5 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फोन में 3905 एमएएच बैटरी है। इस मॉडल में भी 4 जीबी रैम जबकि 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसे एसडी कॉर्ड से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस मॉडल की कीमत करीब 34,500 रूपये है।

दोनों फोन की प्री-ऑर्डर 25 सितंबर से शुरू होगी और 30 सितंबर से शिपिंग शुरू होगा। दोनों मॉडल मेटल ब्लैक, गोल्ड और रोज गोल्ड में मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *