ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हाल ही में बॉलवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली एक इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि विरोट कोहली की आंखें भर आईं। लेकिन अनुष्का ने उन्हें बखूबी संभाल लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें अनुष्का विराट को किस करती नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/B2UHi15H9us/?utm_source=ig_embed
हाल ही में फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखा गया है। इवेंट के दौरान घोषणा की गई कि इस स्टेडियम में विराट कोहली के नाम पर भी एक स्टैंड का अनावरण किया जाएगा।इस इवेंट में शामिल होने विराट और अनुष्का भी आए थे।
इस बीच डीडीसीए प्रेसिडेंट रजत शर्मा ने वहां मौजूद लोगों के साथ एक किस्सा शेयर किया। रजत ने बताया कि विराट के पिता के देहांत के बाद अरुण जेटली उनके घर पहुंचे थे। उस समय विराट अंडर-19 टीम में थे और उन्हें एक मैच खेलना था। पिता के देहांत के बाद उन्होंने वो मैच खेला और बहुत अच्छा खेला। जिसके बाद जेटली ने उनकी तारीफ की और कहा कि एक दिन विराट बहुत बड़ा नाम कमाएंगे। उनका नाम को हर कोई पहचानेगा, इतिहास उनका नाम याद रखेगा।

यह बात सुनकर विराट भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद अनुष्का ने विराट का हाथ मजबूती से पकड़ा और और उनके हाथ पर किस की। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।

