युवराज सिंह के विवादित ट्वीट का विराट कोहली ने इस अंदाज में दिया जवाब

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में जरा भी हिचक नहीं करते। यहीं वजह है कि भारतीय…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में जरा भी हिचक नहीं करते। यहीं वजह है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के जन्मदिन पर बधाई देने के बाद वे विवादों में आ गए हैं। इसे लेकर फैंस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। वहीं विराट ने भी युवी के बधाई संदेश का जवाब बेहद सरलता से दिया है। विराट ने ट्वीट के जवाब में लिखा कि, ऊपरवाले के दिए सब दिन मेहर हैं पाजी। रब राखा। हमेशा आपको बहुत सारा प्यार।’ विराट ने इस जवाब में किसी भी प्रकार के विवाद का जिक्र नहीं किया।

CRICKET

दरअसल, मंगलवार को विराट का 31वां जन्मदिन था। युवराज सिंह ने इस मौके पर विराट के साथ अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा था- ‘ये भी दिन थे! और एक आज का दिन है! जहां भी हो खुश रहो! ईश्वर हमेशा आपका भला करे! जन्मदिन की शुभकामनाएं।’ लेकिन यूजर्स को यूवी का ये अंदाज न भाया और उन पर तंज कसना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा है कि, इस ट्वीट में बधाई तो कम लेकिन दुख ज्यादा दिख रहा है। एक और ने  लिखा कि यह बधाई संदेश तो नहीं लग रहा है। युवी इसके माध्यम से किस पर निशाना साध रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना था कि युवी को अपनी बात सामने रखने के लिए विराट के जन्मदिन के मौके का उपयोग नहीं करना चाहिए था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *