ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की नई-नवेली दुल्हनिया बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लकी साबित हो रही हैं। कोहली मैदान पर भी अपनी खुशी का इजहार करने से नहीं चूक रहे हैं। दरअसल, साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन कोहली ने पत्नी अनुष्का को याद करते हुए गले में पहनी रिंग को किस किया। हकीकत में विराट यह बताना चाह रहे थे कि उनकी सफलता के पीछे अनुष्का का हाथ है।
https://www.instagram.com/p/Bd-DK0IgvFv/
वहीं स्टार बल्लेबाजों के फेल होने के बाद विराट ने शानदार 153 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान 150 रन पूरे करने पर भी विराट ने अनुष्का को याद करते हुए शादी की अंगूठी को किस किया था। विराट की इस हरकत से मैच देख रहे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। वहीं सोशल मीडिया पर भी विराट की इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है और यूजर्स एक से एक कमेंट कर रहे हैं। देखते ही देखते ही विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड करने लगा।
