ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड के स्टार हो या भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ी जब वो अपनी सफलता को हासिल कर ऊंचाईओं को छुने लगते है तो उनके साथ ही उनके हमशक्ल भी फेमस होने लगते है। हाल ही में विराट कोहली के हमशक्ल चर्चा में है।
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली अपने हमशक्ल को देख कर हैरान रह गए। पुणे में रहने वाले सिधेश संजे जाधव हूबहू क्रिकेटर विराट कोहली की तरह दिखते है। जिस कारण सिधेश को उसके गांव वाले विराट कह कर बुलाते है।
सिधेश का कहना है कि जब भी उसको कोई नया व्यक्ति मिलता है तो वो एक बार तो जरूर धोखा खा जाता है।
सबसे पहले उनको कॉलेज में एक लड़की ने विराट कह कर वुलाया था जिसके बाद सभी उसको विराट कह कर बुलाने लगे। इसके इलावा उन्होने ये भी बताया कि उनको विराट से मिलने की बड़ी इच्छा थी।
उनकी इस इच्छा को दोस्तों ने पूरा किया। गौरतलब है कि विराट ने अपने हमशक्ल को देखते ही उन्हें गले से लगाया और कहा कि सच में आप मेरे हमशक्ल दिखते हो। विराट अपने हमशक्ल को देखकर इतने खुश थे कि उन्होने चार वीआईपी पास गिफ्ट में दे दिए।




