ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद पूरा बॉलीवुड गम में डुबा हुआ है। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार पूरा राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड के कई सितारें श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।
हालांकि इस दौरान अनुष्का शर्मा पहुंच नही सकी थी।
पर जैसे ही वो मुबंई पहुंची तो वो अपने पति विराट कोहली के साथ श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच गई।
बता दें कि श्रीदेवी अनुष्का और विराट की शादी में शामिल हुई थी। इस दौरान वो काफी खुश भी थी।
गौरतलब है कि श्रीदेवी की के अंतिम यात्रा के दौरान कई बॉलीवुड सितारें नहीं पहुंच पाए थे वो अब श्रीदेवी के परिवार वालों से मिल रहे है। साथ ही ऑस्कर समारोह के दौरान बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शशि कपूर और श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी गई।
श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई के होटल के बाथटब में डुबने की वजह से हुआ था।





