विराट-अनुष्का की शादी में हुआ करोड़ों का खर्च लेकिन झुमके के साथ हो गई गड़बड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  धूम धाम के साथ हुई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी । शादी में करोड़ो रूपये पानी की तरह बहे है जिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  धूम धाम के साथ हुई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी । शादी में करोड़ो रूपये पानी की तरह बहे है जिस जगह पर शादी हुई थी उसका वेन्यू के एक दिन का किराया चौदह लाख रूपये के करीब बताया जाता है और ये काफी भारी कीमत है एक दिन के हिसाब से, वही शादी के लिए करोडो रूपये खर्च कर दिए गये और अंगूठी की कीमत भी एक करोड़ रूपये थी।

ऐसे में कोई भी चाहेगा कि शादी में बिलकुल भी कमी न रहे सब कुछ एकदम बेस्ट से भी बेस्ट हो लेकिन ऐसा हो भी कहाँ पाता है? इस बार अनुष्का शर्मा के लिए सब कुछ परफेक्ट था लेकिन एक चीज में कमी रह ही गयी जिस पर काफी लोगो का ध्यान गया।

इस शादी में डिजायनर का सारा काम सभ्यसची को दिया गया था जो सब कुछ अच्छे से हेंडल भी कर रही थी और उन्होंने ही अनुष्का के लहंगे साड़ी से लेकर सब कुछ खुद ही डिजायन किया था, सब कुछ एकदम सही था लेकिन जब अचानक से नजर अनुष्का शर्मा के झुमको पर पड़ी तो देखा और पता लगा ये झुमके तो दीपिका पादुकोण पहले ही पहन चुकी है । एक फंक्शन में दीपिका ने बिलकुल ही इसी डिजायन के झुमके पहने थे जिसका मतलब है ये झुमके डिजायन नही किये गये थे।

अब आप कहेंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई भला? तो इसमें बड़ी बात तो है ही क्योंकि एक सेलेब की तरफ से डिजायनर को सब कुछ नया यूनिक बनाने के लिए हायर किया जाता है और ऐसे में एक जैसी डिजायन वाले झुमको से कुछ तो फीकापन आता ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *