लुधियाना: वीडियो में दिखाई दे रहे इस शख्स की लोग पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग एक शख्स को घेरकर खड़े हैं। फिर उस शख्स को कुछ बोलते हैं और उसकी डंडे से पिटाई करने लगती है। कुछ देर बाद और भी लोग जमा हो जाते हैं और उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगते हैं।
दरअसल ये घटना है ताजपुर रोड के केंद्रीय सेंट्रल जेल के पास की है। हुआ ये कि नगर निगम की गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार सिमरजीत सिंह और गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गाड़ी का चालक भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले किया जा सकता था, लेकिन लोगों ने ऐसा नहीं किया। आक्रोशित लोगों ने गाड़ी चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी।
