लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने गुजरात और हिमाचल में जीत पर दोनों राज्यों की जनता को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों की जनता ने जातिवाद और नकारात्मक प्रचार की राजनीति को हराने और विकास की राजनीति को जिताने का काम किया है. इसके लिए गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता का आभार.
चुनाव के दौरान राहुल गांधी के विकास के पागल होने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि विकास पागल नहीं हुआ है. बल्कि गुजरात और हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को बार-बार हराकर ये साबित कर दिया है विपक्ष पागल हो गया है. जो हार स्वीकार करने की बजाय ईवीएम और देश की संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग को टारगेट करने में जुट जाता है.
लिविंग इंडिया न्यूज से खास बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज देश की जनता को झूठ और फरेब की राजनीति स्वीकार नहीं है. देश की जनता पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह जी के सुशासन और विकास की राजनीति को अपना रही है.



