भारत फिर हुआ बंद, पंजाब में बिगड़ा माहौल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 2 अप्रैल की आग से बाहर अभी पूरा देश बाहर  निकला ही नहीं था कि भारत बंद का ऐलान फिर से कर दिया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 2 अप्रैल की आग से बाहर अभी पूरा देश बाहर  निकला ही नहीं था कि भारत बंद का ऐलान फिर से कर दिया गया। जनरल कैटेगरी ने आज भारत बंद का एलान किया। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के जिला अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए है। पंजाब में भी बंद का माहौल बना हुआ है। भारत बंद के दौरान कई राज्यों में सुरक्षा के कई पुख्ता प्रबंध किए गए है।

Punjab Bandh

इसके बावजुद भी फिरोजपुर में दलितों और जरनल कैटेगरी में टकराव हुआ। इतना ही नहीं दुकानों को बंद करवाने के लिए पथराव भी किया गया। तोड़फोड़ भी हुई और तलवारों से भी हमला किया गया। इस हमले के कारण दो लोग घायल भी हो गए। जिस कारण इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ रोपड़ में जनरल कैटेगरी की ओर से भारत बंद के दिए गए बुलावे पर रूप नगर के बाजार पूरी तरह से बंद रहा है।

Punjab Bandh 1

कुछ दुकाने खोली गई जिन्हें बाद में बंद करवाया गया। जनरल कैटेगरी वालों ने मांग की है कि एक भारत और एक ही कानून सबके लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा के जाति पर आधारित कोई भी रिजर्वेशन नहीं होना चाहिए। साथ ही संगरुर में भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सूबा सरकार के खिलाफ़ रोष प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकारें अपनी वोट की राजनीती के चलते आरक्षण की आग लगा रही है।

punjab bandh

 

आरोप ये भी है कि जर्नल कैटागिरी के बच्चे 100% नंबर लेकर भी नौकरी से वंचित रह जाते हैं और दूसरी कैटेगरी के बच्चे 45% नंबर लेकर भी नौकरी हासिल कर लेते हैं जर्नल कैटागिरी के लोगों ने मांग की है कि मेरिट के आधार पर नौकरी दी जाये। पंजाब के बाद यदि हरियाणा की बात की जाए तो वहां पर विरोध शांतिप्रिय रहा। बरहाल आरक्षण की आग की लपटों में पूरा देश जल रहा है। अभी तक 2 अप्रैल के जख्म ही नहीं भरे थे की आज की इन तस्वीरों ने एक बार फिर से डर को जिंदा कर दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=bz8ZqQ3ZlxI&feature=youtu.be

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *