Haryana Vidhan sabha Elections 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. हाल ही में हरियाणा चुनाव के लिए जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) चरखी दादरी के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचीं.Haryana Vidhansabha Elections 2024
उन्होंने कहा, ”यह हरियाणा के लिए एक बड़ा त्योहार है और राज्य के लोगों के लिए एक बड़ा दिन है. मैं राज्य के लोगों से अपील कर रही हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें. 10 साल पहले जब भूपेंद्र हुड्डा सीएम थे. उस समय राज्य में खेलों का स्तर सचमुच बहुत अच्छा था.
मंत्री बनने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्री बनना मेरे हाथ में नहीं है, यह हाईकमान के हाथ में है. मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता की तरह काम करता रहूंगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



