गोल्ड मेडलिस्ट ने लिए ‘आठ फेरे’, विनेश फोगाट ने पहलवान सोमबीर राठी के साथ की शादी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट और सोमबीर राठी ने हरियाणा के भिवानी में शादी के बंधन में बंध गए. इन दोनों पहलवानों ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट और सोमबीर राठी ने हरियाणा के भिवानी में शादी के बंधन में बंध गए. इन दोनों पहलवानों ने देश और समाज को एक संदेश देने का फैसला करते हुए शादी में सात नहीं, आठ फेरे लिए | आठवें फेरे में वर और वधू ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व बेटी खिलाने’ की शपथ ली | शादी में पहलवान साक्षी मलिक, पुरूष पहलवान सुशील कुमार, भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, सांसद दुष्यंत चौटाला सहित अनेक राजनीतिक पार्टियों के नेता भी पहुंचे |

  

 दोनों ने गांव में चकाचौंध की बजाए पारम्परिक रीति–रिवाज व बिना दहेज शादी करके आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल कायम की है | विनेश ने गाजरी रंग का लहंगा पहना था, वहीं सोमबीर क्रीम रंग की शेरवानी में खूब जंच रहे थे | विनेश के ताऊ व द्रोणाचार्य पुरस्कार हासिल कर चुके महावीर फोगाट ने कहा, ‘‘शादी कार्यक्रम का आयोजन सादगी से और फिजूलखर्ची न हो इसका ध्यान रखते हुए किया गया है | उन्होंने लोगों से भी अपील की कि दिखावे के बजाए घर में बेटी पैदा होने पर उसको पढ़ाने पर ध्यान दें |

अंतरराष्ट्रीय फोगाट बहनों की चचेरी बहन विनेश की दादरी के गांव बलाली में हरियाणवी विधि–विधान व पारम्परिक परम्परा अनुसार सोमबीर संग साधारण तरीके से शादी हुई | शादी की सभी रस्में विनेश के गांव बलाली में पूरी कराई गईं | विनेश के नए घर में जयमाला और शादी की रस्म पूरी की |

 Vinesh Phogat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *